गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट


कोरबापश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। रविवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सोमवार को भी अल सुबह बारिश हुई।इस बदलाव के कारण दिनभर मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से करीब 3.5 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट ने मौसम को और भी सुखद बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के बाद मंगलवार को भी मौसम का यह बदला हुआ रुख जारी रह सकता है। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इस समय मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में धूप और – बादलों की आवाजाही जारी रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उमस भरे इस मौसम से लोगों को खासा असहज महसूस हो रहा है, खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला-जुला मौसम बना रह सकता है। हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है, जिससे उमस से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम नजर आ रहे हैं। सोमवार को भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। गरज चमक के साथ हुई बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही है। अभी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *