कृष्णा हुण्डई में निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच शिविर का सफल आयोजन 170 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया

कोरबादिनाॅक 13 अप्रेल 2026 दिन सोमवार को कृष्णा ग्रुप कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, लायंस क्लब आॅफ कोरबा, कोरबा मारवाडी महिला समिति एवं सप्तदेव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुण्डई कोरबा में निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी डायरेक्टर संजय मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी कोरबा मारवाडी महिला समिति की प्रीति मोदी, सरला मित्तल के साथ साथ चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों की टीम की गरिमामय उपस्थिति थी। शिविर प्रारम्भ करने के पूर्व आगंतुक अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया एवं भगवान के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजन कर शिविर का विधिवत प्रारम्भ प्रातः 10.00 बजे किया गया जो सायं 5.00 बजे तक संचालित हुआ।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन मे चेयरमेन अशोक मोदी जी ने बताया कि कृष्णा ग्रुप मात्र एक व्यवसायिक संगठन ही नही है अपितु इस ग्रुप के माध्यम से समय समय पर राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं सेवा कार्य भी किये जाते है एवं इसी सेवा कार्य के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच शिविर का आयोजन किया गया।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच शिविर कार्यक्रम में लगभग 170 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जाॅच किया जाॅच के अंतर्गत ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन के साथ साथ रक्त परीक्षण की गई। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं दवाईयों के संबंध में उचित मार्गदर्शन किया गया।
निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच शिविर मे उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने भी कृष्णा ग्रुप के द्वारा किये गये इस कार्य की सराहना एवं भूरि भूरि प्रशंसा की एवं कृष्णा ग्रुप के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *