
कोरबा- जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। 4 हाथियों का दल अभी भी फुलसरी के जंगल और खेतों के आस-पास हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। कुदमुरा और आस-पास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने और शाम ढलते ही सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हाथियों के दल ने फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद अब अपना ठिकाना बदलना शुरू कर दिया है। फुलसरी में धान की फसल चौपट रहा करने के बाद 5 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गए हैं। 4 हाथियों का दल अभी भी घूम रहा है। दंतैल हाथी गीतकुंवारी में घूम है। हाथियों के इस दल ने कुमुरा रेंज के कई गांवों में खेतों में घुसकर फसल को रौंद दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के वापस लौटने से थोड़ी राहत तो है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।
