स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार बच्चों में बीमारियों से लड़ने हेतु शरीर में तैयार करता है सुरक्षा कवच – डॉ.नागेन्द्र शर्मा

कोरबा – “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत 15 जुलाई 2026 बुधवार को अति शुभ बुध पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेसन प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से बताते हुए उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के बारे में बताते हुए संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिन्दु प्राशन में जीवनीय औषधिय द्रव्यों के साथ स्वर्ण भस्म के अलावा मुख्य रूप से शहद एवं घी का प्रयोग होता है। जो शरीर मे रोगाणुओं से लड़ने के लिए शरीर मे एंटीबॉडीज की प्रक्रिया को उत्प्रेरित करते हैं। जिससे बच्चे अत्यधिक ऊर्जावान बनते है, साथ ही उनमें किसी भी प्रकार के वायरस से लड़ने की क्षमता भी विकसित होती है। जिससे बदलते मौसम और बदलते परिवेश के चलते होने वाली बीमारियों से लड़ने हेतु उनके शरीर में एक सुरक्षा कवच तैयार हो जाता है। जो उनमें बीमारियों से ग्रसित होने से बचाव हेतु अत्यंत लाभदायक सिद्ध होता है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा के अलावा नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम शाहनी, देवबलि कुंभकार, शैल कुमारी निषाद, अमर बघेल, गुनगुन, लक्ष्मी एवं पंचकर्म टैक्नीशियन पिंकी बरेठ ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *