
कोरबा – मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.60 मीटर (93.65%) पहुंच गया है। पानी की अधिक आवक को देखते हुए जलाशय के गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।
कार्यपालन अभियंता एस. के. भारती ने बताया कि वर्तमान में कुल 7 गेट खोले गए हैं—
गेट नंबर 3 — 0.40 मीटर
गेट नंबर 4 — 0.50 मीटर
गेट नंबर 5 — 0.50 मीटर
गेट नंबर 6 — 0.50 मीटर
गेट नंबर 7 — 0.50 मीटर
गेट नंबर 8 — 0.50 मीटर
गेट नंबर 9 — 0.40 मीटर
इन 7 गेटों से कुल 18,786 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पावर प्लांट हाइडल के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
