
कोरबा- विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, किसान, दैनिक मजदूर एवं कर्मचारी आवागमन करते हैं। सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्न मार्गों पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है—
नकटीखार – गोढ़ी – बेंदरकोना करमंदी – भैसमा – तिलकेजा तुमान – लबेद, कोरबा – उरगा,भैसमा – करतला – कुदमुरा – हाटी
इन मार्गों पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रारंभ होने से ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, किसानों, मजदूरों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
