

शिवभक्ति में डूबा कोरबा, सोमनाथ स्वाभिमान स्मृति वर्ष पर हुआ ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन
कोरबा छत्तीसगढ़ – सनातन आस्था, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान स्मृति वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला संगठन के आह्वान पर 10 जनवरी को कोरबा जिले में श्रद्धा, भक्ति और स्वाभिमान से ओत-प्रोत भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।
संगठन के निर्देशानुसार जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में विधिवत जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया तथा सनातन संस्कृति के गौरव प्राचीन एवं अलौकिक सोमनाथ मंदिर का स्मरण कर भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष और महामृत्युंजय मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठे।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर
