सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, रोपे गए पौधे

कोरबा, स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर आज जनपद पंचायत कोरबा की ग्राम पंचायत सतरेंगा स्थित पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे से आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छाग्रहियों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की तथा पौधे रोपे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या कंवर, जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार राय, मत्स्य, वन एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *