धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा हेतु सहायता केन्द्र (हेल्पडेस्क) स्थापित — नोडल अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित

कोरबाखरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य निरंतर जारी है। अनुविभाग पाली के अंतर्गत तहसील पाली एवं हरदीबाज़ार क्षेत्र के कृषक अपनी फसल विक्रय हेतु नियमित रूप से धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं, जहाँ शासन के निर्देशानुसार उनकी फसल का सुचारू रूप से क्रय किया जा रहा है।
किसानों को धान विक्रय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए अनुविभाग पाली के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में सहायता केन्द्र (Help Desk) स्थापित किए गए हैं। इन सहायता केन्द्रों में प्रत्येक नोडल अधिकारी को प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर किसानों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना है कि सहायता केन्द्र में प्राप्त समस्याओं के निराकरण की दैनिक रिपोर्ट भेजी जाए।
साथ ही, सभी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने धान उपार्जन केन्द्रों में सहायता केन्द्र (Help Desk) की स्थापना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को फसल विक्रय संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई न हो। नोडल अधिकारी सहायता केन्द्र में उपलब्ध रहकर सभी प्रकार की शिकायतों एवं आवेदनों का समाधान उपार्जन केन्द्र स्तर पर ही करवाएंगे।
कृषकों की सुविधा और पारदर्शी धान विक्रय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा जारी यह व्यवस्था सतत प्रभावी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *