
कोरबा छत्तीसगढ़
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में दिनॉक 23.01.2026 दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा एवं मंदिर का 33 वॉ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि दिनॉक 15.02.1994 को बसंत पंचमी के दिन ही श्री सप्तदेव मंदिर में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी तथा बसंत पंचमी वर्ष 2007 को मंदिर परिसर मे ही श्री खाटू श्याम जी, चारो धाम एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई थी।
इस दिन श्री सप्तदेव मंदिर में प्रातः 12.00 माँ सरस्वती की विशेष आरती-वंदना एवं पूजन की गई चूॅकि आज के ही दिन 33 वर्ष पूर्व मंदिर में देवताओ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी अतः आज श्री राणी सती मंदिर का ‘‘32 वॉ वार्षिकोत्सव’’ एवं श्री श्याम जी का ‘‘18 वॉ वार्षिकोत्सव’’ भी धूमधाम से मनाया गया तत्पश्चात भगवान को भोग लगाकर दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया जिसे सैंकडो लोगो ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी मंदिर के प्रमुख पुजारी नवीन महाराज, सोमदत्त महाराज, बी.एम.शर्मा के साथ साथ आशीष सिंह, जनकराम साहू, ज्योति यादव, शीतल कौर इत्सादि की गरिमामय उपस्थिति थी।
