26 जनवरी को 412 ग्राम पंचायत मे आयोजित किया गया उल्लास मेला

कोरबा छत्तीसगढ़ – कोरबा साक्षरता विभाग के द्वारा जिले को पूरी तरह साक्षर बनाने के लिए 26 जनवरी को जिले के हर ग्राम पंचायत में उल्लास मेला लगाया गया।
इस मेले का उद्देश्य है कि जो लोग अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं, उन्हें सीखने पढ़ने का अवसर मिले।

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया सेन्द्रीपाली संकुल के केरवाद्वारी विद्यालय मे आयोजित उल्लास मेला मे सम्मिलित हुए उन्होंने कहा कि यह मेला जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लास मेले में लोगों को पढ़ना-लिखना, जोड़-घटाना, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और रोजमर्रा के काम आने वाले कौशल सिखाए गए । प्राथमिक स्कूलों में स्टॉल लगाकर खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था कि गई।
इस मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रभात फेरी, नारा लेखन, मशाल रैली और मुनादी के माध्यम से प्रचार किया गया था।
412 ग्राम पंचायत मे प्रधानपाठक (ग्राम प्रभारी), शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्काउट – गाइड, स्वयंसेवी शिक्षक और जनप्रतिनिधि मिलकर इस मेले को सफल बनाया।
जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने उल्लास मेला मे जाकर सभी ग्राम को साक्षर बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *