

कोरबा – कोरबा के हृदय, स्थल मेन रोड स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 15.02.2026, रविवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से रात्रि तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा था।
मंदिर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दिन मंदिर में प्रातः 9.00 बजे से 12.00 बजे तक भगवान का रूदा्रभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात 12.00 बजे से 2.00 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के मुख्य पुजारी नवीन तिवारी, सोमदत द्विवेदी एवं बी.एम. शर्मा महाराज के द्वारा हवन कराया गया। हवन एवं रूद्राभिषेक के पावन अनुष्ठान में मंदिर के प्रमुख ट्रस्टियों अशोक मोदी, संजय मोदी, भगवतीप्रसाद गोयनका, विजय गोयनका, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, शिखा मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, वेदांत मोदी, अयन मोदी, अवन्या मोदी, वैद्यिक मोदी, सरला मित्तल, आशीष सिंह, शीतल कौर, ज्योति यादव सहित बडी संख्या में भक्तगणों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर भगवान शिव से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजनों में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वातावरण शिव मंत्रों से गुंज उठा एवं संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर में अपार भीड़ थी और पूरा वातावरण शिवभक्ति से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व को सफल बनाया।
