श्री सप्तदेव मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष माह की अमावस्या पर माॅ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ

कोरबा – प्रत्येक माह की अमावस्या को श्री सप्तदेव मंदिर में माॅ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जाता है। इसी तारतम्य मेे चैत्र कृष्णपक्ष अमावस्या दिनाॅक 18.03.2026 दिन बुधवार को श्री सप्तदेव मंदिर में दादी जी का सिंघारा किया गया एवं सिंघारा उत्सव मनाया गया। सायं 4.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक माॅ श्री राणीसती दादी का संगीतमय मंगलपाठ श्रीमती लीना अग्रवाल एवं पार्टी के द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित मंगलपाठी बहनो ने अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा चुनडी के साथ एक लय एवं एक राग में संगीतमय मंगलपाठ कर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
मंगलपाठ के समापन के पश्चात भगवान की आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया तत्पश्चात उपस्थित भक्तजनों को मंदिर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी प्रेमा अग्रवाल ने दी एवं बताया कि 26 मार्च को मंदिर में श्री रामनवमी एवं दुगा्र नवमी उत्सव एवं 2 अप्रेल को श्री हनुमान जयंती धूमधम से मनाई जायेगी साथ ही उन्होने मंदिर में होने वाले अन्य आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
मंगलपाठ के समापन पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने कार्यक्रम पर उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *