संत श्री रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य स्वागत

कोरबा ( अनोखा छत्तीसगढ़ न्यूज़ ) – संत रविदास समाज उत्थान समिति, कोरबा के तत्वावधान में रविवार, 1 फरवरी 2026 को संत श्री रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सीतामणी से प्रातः 12.00 बजे प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दोपहर 1.00 बजे श्री सप्तदेव मंदिर पहुँची।

शोभायात्रा के श्री सप्तदेव मंदिर पहुँचने पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं शोभायात्रा में सम्मिलित समाजजनों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मट्ठा पिलाकर सेवा भाव से सत्कार किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर मंदिर ट्रस्टी हार्दिक मोदी, विजय गोयनका, अंकित गोयनका, मंदिर के प्रमुख पुजारी नवीन महाराज, बी.एम. शर्मा, घनश्याम मिश्रा, ज्योति यादव, शीतल कौर, अन्नू सोनवानी, जानकी यादव, धन्नू देवांगन, संदीप वैष्णव, संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धा-भाव के साथ संपन्न हुआ। संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प इस अवसर पर दोहराया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *