सड़क सुरक्षा माह समापन कार्यक्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर किया श्रमदान दिया सुरक्षा संदेश

कोरबा छत्तीसगढ़कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर कोरबा कलेक्टर कुणाल देवदत्त एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में करतला से हाटी रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाए जाने का विशेष अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाकर यह संदेश दिया गया कि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिले, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *