वृद्धजनों के संग पुलिस ने खेली फूलों की होली, कोरबा पुलिस के अनोखे पहल की सराहना

कोरबाजिले के सर्वमंगला चौकी के चौकी प्रभारी एवं चौकी में पदस्थ कर्मचारियों ने अपना होली पर्व प्रशांति वृद्ध आश्रम में मनाया गया रंग गुलाल के साथ यहां फूलों की होली खेली गई इसके अलावा मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ कर्मचारियों ने रंगों के त्यौहार होली का जमकर आनंद लिया। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गायन में भी रुचि रखने वाले पुलिस कर्मियों ने कोरबा की प्रख्यात गायिका सिमरन कौर के साथ एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी, हमेशा की तरह होली त्यौहार के दूसरे दिन पुलिस वालों ने होली का त्यौहार मनाया। पुलिस की यह होली खास थी, हुड़दंग की बजाय पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर बुजुर्गों के साथ होली खेली। गुलाल के साथ ही पुष्प वर्षा कर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया, हसदेव नदी के तट पर मां सर्वमंगला के परिसर में निर्मित वृद्धश्रम में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान दिखाई दिए। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी बुजुर्गों के बीच होली खेलने आए थे।
प्रशांति वृद्ध आश्रम में सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.पी. पटले, एसपी ठाकुर सीएसपी कोरबा कुसमुंडा टीआई सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और बुजुर्गों के साथ होली खेल कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया अपनों से दूर रहने को विवश बुजुर्गों को पुलिस अधिकारियों से अपनापन मिला तो उनकी आंखें बरबस ही छलक आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *