

कोरबा छत्तीसगढ़ – कृष्णा हुण्डई कोरबा में 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग से पधारे अभिनव बंसल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स, जनरल मैनेजर के साथ साथ समस्त स्टाफों कही भी गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ और राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात भारत माता के तेल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा हुण्डई में राष्ट्रीय पर्वों को मनाने की परंपरा रही है तथा यहाँ प्रतिदिन प्रातः राष्ट्रगान के साथ कार्य की शुरुआत की जाती है, जो इसे अन्य संस्थानों से विशिष्ट बनाती है।
सर्वप्रथम अपने आशीर्वचन में कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से देश के संविधान और कानूनों का सम्मान करने के साथ-साथ कंपनी के नियमों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिवन बंसल जी ने उपस्थित समस्त सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी से देश के कानून के प्रति निष्ठा रखने एवं कानून के अनूरूप कार्य तथा सदैव राष्ट्रहित मे कार्य करने का आग्रह किया।
कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी ने अपने संबोधन में समय के साथ बदलती तकनीक को अपनाने तथा आधुनिक कार्यशैली विकसित करने पर जोर दिया, ताकि देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
इस अवसर पर कृष्णा हुण्डई, कृष्णा टाटा, कृष्णा जे.सी.बी., कृष्णा किआ, कृष्णा होंडा, अशोक एंड कंपनी तथा तिरूपति ऑटो एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता, बिजली बचाओ, पानी बचाओ, कागज बचाओ, समय का सदुपयोग करने, प्लास्टिक का उपयोग ना करने, मोबाईल का सदुपयोग करने, सेवा कार्य करने, ट्रेफिक के नियमो का पालन करने, रक्तदान करने एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने जैसे प्रमुख विषयो पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंत में गौरव मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, प्रबंधन, कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में कृष्णा ग्रुप अपने अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रांड्स की सेल्स एवं सर्विस के लक्ष्यों को पूर्व की भांति सफलता से पूरा करता रहेगा।
इस गरिमामय समारोह में कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर्स श्री हार्दिक मोदी, नरेंद्र मोदी, अयन मोदी एवं वैद्यिक मोदी के साथ-साथ अंकित गोयनका, विजय गोयनका, किरण मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, अवन्या मोदी एवं श्रेया बंसल की गरिमामय उपस्थिति थी।
