छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

https://madhyabharattoday.com/seema-vidhani-state-vice-president-appointed-in-chhattisgarh-sindhi-seva-mahapanchayat/तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा की सहमति से सीमा विधानी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।सीमा विधानी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। तिल्दा-नेवरा में पुंज्या सिंधी पंचायत के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी ने सीमा विधानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से समाज को नई दिशा मिलेगी।वहीं छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने भी सीमा विधानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।समाज के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सीमा विधानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *