नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, रजगामार चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में संचालित “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत रजगामार चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह द्वारा ग्राम बुंदेली में ग्रामीणों की बैठक लेकर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए नुकसानदायक है तथा इससे दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।

बैठक के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री या अन्य नशीले पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

वहीं ग्राम कोटवार द्वारा गांव में मुनादी कर लोगों को अवगत कराया गया कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पूर्व ही आबकारी एक्ट के तहत रजगारमार चौकी द्वारा कार्यवाही उक्त गांव में की गई थी।

कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत अपराध नियंत्रण, नशे के विरुद्ध कार्रवाई एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगे भी ऐसी कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान जारी रहेगा।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा
कोरबा पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *