मैं हूँ ‘साइबर शिक्षक’! शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। साइबर शिक्षा से ही है साइबर सुरक्षा। आप भी ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ लें, और अपनों को साइबर शिक्षित और सुरक्षित बनाएँ। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ में अपनी भागीदारी निभाएं।
कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.09.2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली , सीएसईबी , बाकी मोगरा , दीपका, सिविल लाइन, पाली, बांगो , उरगा, करतला, पसान आदि द्वारा साइबर पाठशाला जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना बाकी मोगरा के एसबीआई बैंक,शासकीय उचित मूल्य कि दुकान और सर्वमंगला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुर कछार, थाना पाली के स्वामी आत्मानंद विद्यालय और एकलव्य आवासीय परिसर शैला, सीएसईबी चौकी के नया बस स्टैंड,थाना सिविल लाइन के जिला अस्पताल कोरबा , थाना कोतवाली के पाल्म मॉल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल इतवारी और थाना उरगा के स्वर्गीय श्याम लाल कंवर कॉलेज, थाना दीपका के न्यू सोनू रेस्टोरेंट बजरंग चौक में पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के संबंध में जानकारी दी गई।
◽सभी को OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की समझाइश दी गई।
कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें*। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।