श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रामनवमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

कोरबा – प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रामनवमी का पावन उत्सव दिनांक 27.03.2026, दिन शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस शुभ अवसर पर दोपहर 12.00 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. नवीन तिवारी महाराज एवं सोमदत्त द्विवेदी महाराज द्वारा भगवान श्रीराम सहित उनके तीनों भ्राताओं भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न जी का जन्म संस्कार पूरे विधि-विधान से कराया गया। जैसे ही भगवान के प्राकट्यîका समय हुआ, बैंड-बाजों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा, बधाइयाँ दीं गई और चारों दिशाओं में शंखनाद किया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
सायंकाल 6.00 बजे से “दादी की बेटियों” द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीराम के स्वरूप में सजाकर संगीतमय मंगलपाठ, भजन-कीर्तन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
यद्यपि इस वर्ष शोभायात्रा का आयोजन नहीं हो सका, फिर भी लगभग 150 महिलाओं ने मंदिर परिसर में सामूहिक परिक्रमा कर ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि पूरा वातावरण अयोध्या नगरी जैसा प्रतीत होने लगा।
इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, वेदांत मोदी, वैद्यिक मोदी, आशीष सिेंह, ज्योति यादव, शीतल कौर एवं बी.एम. शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रामनवमी का पावन उत्सव दिनांक 27.03.2026, दिन शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस शुभ अवसर पर दोपहर 12.00 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. नवीन तिवारी महाराज एवं सोमदत्त द्विवेदी महाराज द्वारा भगवान श्रीराम सहित उनके तीनों भ्राताओं भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न जी का जन्म संस्कार पूरे विधि-विधान से कराया गया। जैसे ही भगवान के प्राकट्यîका समय हुआ, बैंड-बाजों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा, बधाइयाँ दीं गई और चारों दिशाओं में शंखनाद किया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई तथा सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
सायंकाल 6.00 बजे से “दादी की बेटियों” द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीराम के स्वरूप में सजाकर संगीतमय मंगलपाठ, भजन-कीर्तन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
यद्यपि इस वर्ष शोभायात्रा का आयोजन नहीं हो सका, फिर भी लगभग 150 महिलाओं ने मंदिर परिसर में सामूहिक परिक्रमा कर ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि पूरा वातावरण अयोध्या नगरी जैसा प्रतीत होने लगा।
इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक मोदी, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, वेदांत मोदी, वैद्यिक मोदी, आशीष सिेंह, ज्योति यादव, शीतल कौर एवं बी.एम. शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *