कोरबा– जिले के बांकीमोगरा के समीप ग्राम ढपढप में धर्म एवं आस्था की दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन हो रहा है, जो 1 अप्रैल तक चलेगा। कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आगे दिव्य दरबार में और अधिक लोग आएंगे। इस अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक/आपराधिक तत्व हाथ की सफाई दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में बांकीमोगरा निवासी नवल पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा सुनने गई थी ,पंडाल से जैसे ही निकली कि रास्ते में लोगों के भीड़ के बीच में किसी ने उनके गले से हार पार कर दिया। लगभग 2 लाख कीमत की हार बताई जा रही है। मामले की रिपोर्ट बांकीमोगरा थाने में कर दी गई है। सभी भक्तजनों से खासकर महिलाओं के लिए जरूरी है कि कीमती जेवर, गहने पहनकर न जाएं, ज्यादा रुपये-पैसे न रखें और सावधान रहें सतर्क रहें।
Related Posts
श्री सप्तदेव मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव, सरस्वती पूजा एवं मंदिर का 32 वॉ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
कोरबा छत्तीसगढ़ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में दिनॉक 23.01.2026 दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा एवं…
रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेन्ट कैम्प 16 मार्च को
कोरबा– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 16 मार्च को किया जा रहा है।…
लायंस गौरव सम्मान से सम्मानित किये गये लायन डा.नागेंद्र नारायण शर्मा।
आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मिला सम्मान। कोरबा – शहर के माँ मड़वारानी परिसर में संचालित…
