कोरबा– जिले के बांकीमोगरा के समीप ग्राम ढपढप में धर्म एवं आस्था की दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन हो रहा है, जो 1 अप्रैल तक चलेगा। कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आगे दिव्य दरबार में और अधिक लोग आएंगे। इस अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक/आपराधिक तत्व हाथ की सफाई दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में बांकीमोगरा निवासी नवल पंडित की धर्मपत्नी अमिता पंडित अपनी पड़ोसियों के साथ कथा सुनने गई थी ,पंडाल से जैसे ही निकली कि रास्ते में लोगों के भीड़ के बीच में किसी ने उनके गले से हार पार कर दिया। लगभग 2 लाख कीमत की हार बताई जा रही है। मामले की रिपोर्ट बांकीमोगरा थाने में कर दी गई है। सभी भक्तजनों से खासकर महिलाओं के लिए जरूरी है कि कीमती जेवर, गहने पहनकर न जाएं, ज्यादा रुपये-पैसे न रखें और सावधान रहें सतर्क रहें।
Related Posts
मेडिकल दुकानों का किया गया, औचक निरीक्षण
कोरबा- राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं…
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय , राशि से स्वरोजगार की राह, कृष्णा कुर्रे ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर
कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन…
बावन लाख करोड़ के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है – अशोक मोदी
बजट 2026 पर प्रतिक्रिया कोरबा छत्तीसगढ़ – 1 फरवरी 2026 को भारत सरकार की माननीय वित्तमंत्री परम आदरणीय श्रीमती निर्मला…
