
कोरबा– राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निर्णय लिया है। अब जिले सहित पूरे प्रदेश के शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अटल आरोग्य लैब शुरू की जाएगी।
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और – दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को उनके घर के पास ही उच्च स्तरीय और महंगी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना की प्रदेश स्तरीय शुरुआत 14 अप्रैल को जगदलपुर जिला अस्पताल से तरीके से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा मिलेगी। पूरी जांच प्रक्रिया को हब एंड स्पोक मॉडल के तहत व्यवस्थित किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य स्तर पर 1 रेफरल लैब और 4 संभागीय लैब, जिला स्तर पर 33 जिला लैब और 12 सिविल अस्पताल लैब, ब्लॉक स्तर पर 187 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैब, कलेक्शन सेंटर 814 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपल कलेक्शन सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों के स्तर के अनुसार जांचों की संख्या तय की गई है। जिला अस्पतालों में 134, सिविल अस्पतालों में 111, सीएचसी में 97 और पीएचसी में 64 प्रकार की जांचें नि:शुल्क या रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी। अब मरीजों को रिपोर्ट के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। जांच रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराई जाएगी। लैब का संचालन सीजी इंटीग्रेटेड डायग्नोसिस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड न केवल मशीनें और रिएजेंट उपलब्ध कराएगी।
