6 बार लगाना पड़ेगा अंगूठा, वितरण प्रक्रिया होगी लंबी और जटिल, अप्रैल में तीन माह का चावल मिलेगा एकमुश्त


कोरबापीडीएस के गरीबी रेखा कार्डधारियों को प्रशासन ने तीन माह का चावल एकमुश्त देने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था ने नई दिक्कत खड़ी कर दी है। प्रत्येक हितग्राही को पीओएस मशीन में 6 बार अंगूठा लगाना पड़ेगा, जिससे वितरण प्रक्रिया लंबी और जटिल हो गई है। इससे न केवल कार्डधारियों को अधिक समय लगेगा। बल्कि राशन दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राथमिकता वाले परिवारों को प्रशासन ने तीन माह का चावल एक साथ देने की घोषणा की गई है। पहली नजर में यह फैसला हितग्राहियों के लिए सुविधाजनक लग रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी प्रक्रिया लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कार्डधारी को राशन प्राप्त करने के लिए पीओएस मशीन में बार-बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराना पड़ रहा है। एक ही बार में तीन माह का राशन जारी होने और सीजीएफएसए, एफएसए योजना के अलावा शक्कर और नगर वितरण करने के कारण मशीन में 6 बार अंगूठा लगाने की अनिवार्यता ने प्रक्रिया को धीमा और थकाऊ बना दिया है। इससे राशन दुकानों में लंबी कतारें लग रही हैं और वितरण में काफी समय लग रहा है। राशन दुकानदार भी इस नई व्यवस्था से जूझेंगे। तकनीकी प्रक्रिया के चलते काम का दबाव बढ़ गया है, जिससे दैनिक वितरण प्रभावित होगा। कई स्थानों पर नेटवर्क और मशीन की धीमी गति ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *