मौसम साफ होते ही बढ़ रही गर्मी, सड़कों पर सन्नाटा

कोरबाजिले में मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल की शुरुआत में हुई बारिश से मिली राहत अब खत्म हो गई है। मौसम साफ होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
हालत यह है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। जहां आम दिनों में भीड़ रहती थी, वहां अब सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे लोग सिर पर कपड़ा, टोपी और पानी की बोतल साथ रख रहे हैं। गर्मी का असर हर वर्ग पर दिख रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग सभी परेशान हैं।


शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी डिमांड
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर में गन्ना रस, शरबत, आइसक्रीम और बर्फ के गोले के ठेलों पर भीड़ बढ़ गई है। खासकर गन्ना रस की दुकानों पर लोगों की कतारें लग रही हैं। कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *