
कोरबा- अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोडऩे के लिए 394.89 मीटर रेलवे लाइन का नवीनीकरण किया गया। इसके अलावा फुटओवरब्रिज की लांचिंग की गई। अब चारों लाइन में ट्रेनें पूरी गति के साथ दौडेंगी। अकलतरा यार्ड में 10 तरह के काम नॉन इंटरलॉकिंग के दौरान किए गए। बिलासपुर से झारसुगड़ा तक चौथी लाइन का निर्माण पूर्ण हो चुका है अब सभी स्टेशन यार्ड को उससे जोडऩे का काम चल रहा है जो कि अंतिम चरण में है। पिछले सप्ताह अकलतरा रेलवे स्टेशन यार्ड को चौथी लाइन से जोडऩे नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया गया। इस काम के दौरान किसी भी ट्रेन को कैंसिल नहीं किया गया। अलबत्ता ट्रेनों को अकलतरा रेलवे स्टेशन से पहले यार्ड में और बाद में लगभग 5 किलोमीटर में धीमी गति से चलाकर काम को आसान बनाया गया। इस काम के दौरान रेलखंड के अन्य स्टेशनों में संरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण काम किए गए। राबर्टसन-खरसिया स्टेशनों के मध्य स्थित समपार 311 में 2 नंबर में आरएच गर्डरों की डी-लॉन्चिंग की गई। सक्ती-बाराद्वार के बीच समपार 324 में 2 नं आरएच गर्डरों की लॉन्चिंग की गई। अकलतरा स्टेशन में 1 नंबर में फुट ओवरब्रिज लॉन्च की गई। 3 नंबर एसईजे डिस्पेंटल। 2 नंबर एसईजे इंसर्शन। 8 नंबर टीटीआर थीक वेब स्विच लगाया गया। 1 नंबर डब्ल्यूसीएमएस क्रॉसिंग इंसर्शन, 27 ग्लू जॉइंट्स का नवीनीकरण, रेल लाइन पर 60 एटी वेल्ड्स। 394.89 मीटर रेल नवीनीकरण का काम किया गया। 51 ग्लू जॉइंट्स का नवीनीकरण एवं 30.40 मीटर लीड रेल नवीनीकरण किया गया।
