

कोरबा छत्तीसगढ़– कोरबा वन मंडल अंतर्गत बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम गड़कटरा मैं अवैध वनोपज भंडारित होने की सूचना मूखबिरो के माध्यम से प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा ग्राम गड़कटरा मैं बड़ी छापामार कार्रवाई की गई!
वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव के आदेश अनुसार तथा उपवनमंडलाधिकारी आशीष खेलवार के निर्देश में संपन्न हुई कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको जयत सरकार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत देवदत खांडे द्वारा किया गया! प्राप्त सूचना के अनुसार सर्च वारंट के आधार पर ग्राम गड़कटरा स्थित तीनों घर में दलबल के साथ तलाशी ली गई इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित बीजा /साल प्रजाति की लकड़ी एवं चिरान बरामद की गई! वन विभाग की टीम ने हरिया सिंह पिता समारसाय के घर से बीजा/साल प्रजाति के 46 नग चिरान रामसाय पिता चमरासाय के घर से बीजा/साल प्रजाति के 58 नग चिरान एवं 4 नग बीजा प्रजाति के लट्ठे तथा आनंद सिंह पिता हरिहर
सिंह के घर से बीजा/साल प्रजाति 53 चिरान जब्त किए!
कार्रवाई के दौरान कुल 161 नग चिरान एवं लट्ठे जब्त किए गए जिनकी कुल मात्रा लगभग 3. 37 घन मीटर आकी गई है जब्त की गई लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य ₹2 लाख से अधिक है!
उक्त कार्रवाई बालको पसरखेत, लेमरू एवं कोरबा के परिक्षेत्र
के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई
इस मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
