वियतनाम की कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग डॉ. रमन सिंह के हाथों सम्पन्नइलेक्ट्रिक गाड़ियों में रोड टैक्स को कम करने की मांग पर विचार किया जाएगा- डॉ रमन सिंह

कोरबा- की प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्था कृष्णा ग्रुप को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में वियतनाम की प्रसिद्ध एवं नवीनतम इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की डीलरशिप प्राप्त हुई है। इस अवसर पर रायपुर में स्थापित नए अत्याधुनिक प्रथम शोरूम का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्तर राजघराने के महाराजा कमल भंजदेव जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विदित हो कि कृष्णा ग्रुप ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एवं बहुचर्चित नाम है। समूह के छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों में हुंडई कार, टाटा कामर्शियल, किया कार, बुल मशीन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा कार तथा अन्य प्रतिष्ठित चारपहिया वाहन कंपनियों के साथ-साथ होंडा एवं बजाज जैसी दोपहिया वाहन कंपनियों की डीलरशिप संचालित हैं। वर्तमान में कृष्णा ग्रुप के 50 से अधिक आउटलेट संचालित हो रहे हैं, जो उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
कृष्णा ग्रुप को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में “विनफास्ट” ई.वी. कार की अधिकृत डीलरशिप प्राप्त हुई है। इसी क्रम में पहला अत्याधुनिक शोरूम रायपुर में दिनांक 27 मई 2026, बुधवार को प्रारंभ किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूरे शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह के आगमन पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा श्रीफल, पुष्पमाला दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उनके करकमलों से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी ने उपस्थित अतिथियों को “विनफास्ट” ई.वी. कार के आधुनिक फीचर्स, उसकी उपयोगिता तथा उपलब्ध विभिन्न मॉडलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है तथा आने वाले समय में पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाले वाहनों का स्थान ई.वी. कारें ले लेंगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईंधन की बचत करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजा मोदी ने केंद्र एवं राज्य सरकार से आग्रह किया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने हेतु आर.टी.ओ. शुल्क में पुरी छुट तथा विशेष सब्सिडी प्रदान की जानी चाहिए, जिससे आम नागरिक अधिक से अधिक संख्या में ई.वी. वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।
कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार पेट्रोल एवं डीजल की खपत कम करने तथा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का संदेश दे रहे हैं। ऐसे में ई.वी. कारें एवं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं। इनके उपयोग से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि कृष्णा ग्रुप को संपूर्ण छत्तीसगढ़ की डीलरशिप प्राप्त हुई है और शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी “विनफास्ट” के शोरूम प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने तीव्र गति से विकास किया है तथा कृष्णा ग्रुप के कई शोरूम का उद्घाटन भी उनके ही करकमलों से हुआ है, जिसे वे अपना सौभाग्य मानते हैं।
मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृष्णा ग्रुप पूरी ईमानदारी और लगन से अपने कार्य को सम्मान के साथ करता है। इस वजह से वह तेजी से प्रगति कर रहा है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है आज इस ग्रुप के 52 वर्ष होने पर 52 से अधिक आऊटलेट है। यह समूह छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्यों के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक मोदी द्वारा अधिकांश शोरूम का उद्घाटन उनके हाथों कराया जाना उनके पारस्परिक स्नेह एवं विश्वास को दर्शाता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर श्री गौरव मोदी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, बैंक, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल एवं कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, हार्दिक मोदी, वेदांत मोदी, किरण मोदी, वेदिका मोदी, ओमप्रकाश गोयनका, विजया देवी गोयनका, सुधीर बंसल, आशा बंसल, मीना अग्रवाल, संगीता झुनझुनवाला, अनिल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, चैतन्य चौधरी, डॉ. पुर्वी अग्रवाल एवं कोरबा के श्रीकांत बुधिया, भाटापारा से अशोक अग्रवाल, बिल्हा से सुरेश मंगल, नरेश अग्रवाल सहित कोरबा बिलासपुर दूर्ग भिलाई, धमतरी के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *