भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा व रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़

कोरबारविशंकर नगर में धर्म, आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर कपिलश्वर शिव मंदिर से निहारिका साडा स्थित शिव मंदिर के लिये नगर भ्रमण पर निकले। कलश यात्रा के दौरान जयकारों,भजन-कीर्तन बैंड बाजा और ढोल-नगाड़ों से पूरा नगर शिवमय हो उठा।
कलश यात्रा के पश्चात आयोजन स्थल पर श्रीमद्भागवत एवं शिव महापुराण कथा का आरंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या से आये कथा वाचक श्री हनुमान दास जी द्वारा भगवान शिव की महिमा, भक्ति, वैराग्य तथा मानव जीवन में धर्म और सदाचार के महत्व पर भावपूर्ण प्रसंग सुनाए गए। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।
कपिलश्वरनाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।

समिति कि संरक्षिका श्रीमती सुधा झा ने इस शिव महापुराण कथा और रूद्र महायज्ञ मे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *