51हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन का भव्य आयोजन

अनोखा छत्तीसगढ़

कोरबा छत्तीसगढ़कोरबा की पावन धरा पर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और जनकल्याण का भव्य संगम देखने को मिलेगा, जनकल्याण और आध्यात्मिक उन्नयन के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 51 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन-अभिषेक का विराट आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन अनुष्ठान श्री संवत 2082, माघ मास, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी अर्थात महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर संपन्न होगा। आयोजन के तहत 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा, जबकि 31 जनवरी 2026, शनिवार को विधिवत पूजन, अभिषेक, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। यह समस्त धार्मिक कार्यक्रम दुर्गा पंडाल, सिंचाई कॉलोनी, आईटीआई रामपुर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा।
इस पावन आयोजन का आचार्यत्व ज्योतिषाचार्य प्रदीप महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भगवान भोलेनाथ की विधि-पूर्वक आराधना से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा कालसर्प दोष, पितृ दोष और अकाल मृत्यु जैसे कष्टों से मुक्ति मिलती है। आयोजक समिति ने जिले के समस्त शिवभक्तों एवं धर्मानुरागी साधकों से अपील की है कि वे अपने परिवार और इष्ट मित्रों सहित इस पुण्य आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें। यजमानों के लिए आवश्यक समस्त पूजन सामग्री आयोजक समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *