श्री सप्तदेव मंदिर में मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण का आयोजन 21 जून को

कोरबाश्री सप्तदेव सेवा समिति कोरबा, श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (महिला मंडल समिति) तथा कोरबा मारवाड़ी महिला मंडल समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 9.30 बजे श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रसिद्ध विद्वान एवं धर्माचार्य पंडित शरद दीक्षित द्वारा मूर्ति पेंटिंग की विभिन्न विधियों एवं तकनीकों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मूर्तियों के रंग-रूप, सज्जा, सौंदर्यीकरण तथा कलात्मक अभिव्यक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम का उददेश्य बच्चों, युवाओं एवं कला के प्रति रुचि रखने वाले नागरिकों में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मूर्ति पेंटिंग की बारीकियों को समझने और व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
सप्तदेव सेवा समिति एवं उपरोक्त संस्थाओं ने नगर के सभी बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं कला प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाएं। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर प्रातः 9.30 बजे श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचकर प्रशिक्षण में सहभागी बन सकते हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रप्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल कला एवं संस्कृति के संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। अतः सभी नगरवासियों से इस आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *