बदले मौसम से बढ़े वायरल फीवर के केस


कोरबाजिले में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दोपहर की तपिश के बाद शाम होते ही आसमान बादलों से घिर रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब सुबह से कड़ी धूप के बाद आंधी तूफान और बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से
मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन शाम को हुए मौसम में बदलाव के बाद यह गिरकर 29 डिग्री पर आ गया। धूप और फिर अचानक बारिश की इस लुका-छिपी का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले इजाफा देखा जा रहा है।अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज गले में दर्द, सर्दी-खांसी और तेज बुखार की शिकायत कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में अचानक आने वाले बदलाव की वजह से लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस वर्ष मार्च के महीने में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम असामान्य रहा। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही अब यह बदलाव बीमारी का कारण बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *