लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने 59वीं बार किया रक्तदान, मानव सेवा की पेश की मिसाल

कोरबा। : इस शरदीय नवरात्र में माता के भक्ति, शक्ति की उपासना तरह-तरह से कर रहे हैं ।जिनकी जैसी शक्ति उनकी वैसी भक्ति। ऐसे ही देवी भक्त हैं लोक अभियोजक राजेंद्र साहू जीनके द्वारा 59 वीं बार रक्त दान किया गया । हर साल 6 माह में एक बार रक्तदान करते है । चैत नवरात्र हो या शरदीय नवरात्री, प्रथमा तीथि को राजेंद्र साहू मानव सेवा को लेकर रक्त दान करते है । उन्होने इस वर्ष भी इसका निर्वहन किया। जिस वजह से जिला स्तर पर रक्त वीर , राष्ट्रीय स्तर पर समाज रत्न , निराला स्मृति सम्मान प्राप्त राजेन्द्र साहू को मिला है। विभिन्न समजसेवी संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किए गए है । बेबस, मजबूर सिवापिरित लोगो की सेवा हेतु तत्पर रहे है । रक्तदान हेतु युवाओं को , मानव सेवा हेतु लोगो को प्ररित करते है । राजेंद्र साहू जब तक शरीर साथ देगा रकाक्तदान हेतु संकल्पित है । पूर्व पार्षद व नगर निगम एल्डरमैन रितेश साहू ने भी रक्तदान महादान को चरितार्थ किया उन्होंने भी राजेंद्र साहू के साथ रक्तदान किया ।इस अवसर पर साहू समाज नगर सुरक्षा डाकूवर नाथ नगर अध्यक्ष बाल राम साहू एसईसीएल अध्यक्ष चितरंजन साहू सलाहकार रामलाल साहू सचिन दयाशंकर साहू पूर्व पार्षद कालूराम साहू गोविंद साहू स्थान प्रसाद साहू मुन्ना साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *