सब्जियों के दाम घटे, फल हुए महंगे

कोरबाकिसानों द्वारा गर्मियों में लगाए गए हरी सब्जियों की बंफर आवक हो रही है, जिसके कारण लगभग टमाटर, गोभी, बैगन की लोकल आवक के चलते सब्जियां सस्ती हुई है। कारण यह है कि लोकल दाम कम हो गए हैं। सभी सब्जियों के लोकल बाजार में काफी सस्ते में हरी सब्जियां मिल रही है। उत्पादन भी काफी अधिक हो गया है। साथ ही अन्य जिलों से ऐसे सब्जियों की खेप भी अधिक आ रही है। दूसरी ओर फलों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। जिले में बैगन, मिर्च, कोचाई, धनिया, पालक, चौलाई, प्याज, टमाटर, करेला, बरबट्टी इत्यादि की खेती की है। जिससे इन क्षेत्रों से हरी प्राय: सभी प्रकार के हरी सब्जी की खेप आ रही है। सब्जियों की आवक मण्डीयों में होती है। वर्तमान में वही अन्य जिले की मंडियों से भी अच्छी खेप आ रही है। जिससे सब्जी बाजार में दाम कम हो गये हैं। तकरीबन 20 प्रतिशत किसान गर्मी के दिनो में सब्जी की फसल लगाते हैं।।।।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *