
कोरबा– हरदी बाजार वितरण केंद्र अंतर्गत कॉलेज चौक के समीप शनिवार को दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली (विद्युत) की अधिक भार होने के कारण केबल शार्ट सर्किट हो गया। जिस कारण से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से आसपास के रहने वाले रहवासी वहां से दूर हो गए। दुकान को भी बंद कर वहां से निकल गए। ट्रांसफार्मर मकान के बीचो-बीच लगा हुआ है, जो बड़ी दुर्घटना को भी आमंत्रित दे रहा है। फिलहाल सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारी वहां पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। हरदी बाजार थाना से दमकल विभाग को सूचना दी गई है। शनिवार साप्ताहिक बाजार होने के कारण यहां लोगों का आना-जाना लगा रहा।
