सडक़ हादसे में युवक की मौत के बाद चक्काजाम, बलगी मोड़ से आगे स्थित शराब दुकान के पास हुई दुर्घटना


कोरबाजिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बलगी मोड़ से आगे स्थित शराब दुकान के पास घटित हुई।जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश भडक़ उठा और उन्होंने चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे हाइवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। परिजन आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा दी गई ताकि यातायात व्यवस्था बहाल की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *