बांकी मोंगरा में बंद रहीं राशन दुकानें, नहीं मनाया गया चावल उत्सव, हितग्राहियों को राशन वितरण से होना पड़ा वंचित



कोरबा – बांकी मोंगरा क्षेत्र में मंगलवार को शासकीय उचित मूल्य की कई राशन दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते शासन द्वारा घोषित ‘चावल उत्सवÓ कई स्थानों पर नहीं मनाया जा सका। शक्ति चौक, इंदिरा नगर व मोंगरा क्षेत्र के हितग्राहियों को राशन वितरण से वंचित रहना पड़ा।
जानकारी के अनुसार राज्य स्तर पर 7 अप्रैल को चावल उत्सव के तहत एकमुश्त तीन माह का राशन वितरण करने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद बांकी मोंगरा में कई दुकानों के बंद रहने से व्यवस्था चरमरा गई। स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और हितग्राहियों को बिना राशन लौटना पड़ा। पहले से ही क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब शासन द्वारा उत्सव के रूप में राशन वितरण की घोषणा की गई थी, तब इस प्रकार की लापरवाही गंभीर है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने और जल्द से जल्द राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो स्थानीय स्तर पर विरोध की स्थिति भी बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *