रिटायर्ड पुलिस अफसर के घर फिर हुई चोरी, बारात गया था परिवार, सीएसईबी कॉलोनी में बढ़ी वारदात


कोरबाशादी की खुशियों के बीच शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड एएसआई के सूने घर को फिर से निशाना बनाते हुए अनुमानित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है।
जानकारी के मुताबि$क रिटायर्ड एएसआई ग्लेटविन कुमार अपने बेटे की बारात लेकर परिवार सहित कोरबा से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोर घर से कीमती सामान सहित अनुमानित लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। चोरी का अंदाज पुराना और शातिराना है। दरवाजे की स्लेट को उखाड़कर भीतर जाने का रास्ता बनाया गया और वारदात के बाद यहीं से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आसपास के क्षेत्र में जांच की। बता दें कि इसी घर से जनवरी माह में भी करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार दूसरी बार चोरी होने से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। $िफलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *