कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा,गड्ढे में घुसा डम्पर, बाल बाल बचा चालक


एक दिन पूर्व दो डम्पर हुए थे हादसे का शिकार


कोरबाएसईसीएल कुसमुंडा खदान में हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर खदान में हुए दो हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक दिन पूर्व निजी कंपनी के दो डम्पर स्लाइड होकर खाई में जा गिरे थे। बुधवार सुबह हुए हादसे में एक डम्पर गड्ढे में जा घुसा। हादसे का सुखद पहलू रहा कि ऑपरेटर पूर्व की घटना की तरह बाल बाल बच गया। कुसमुंडा खदान के नीलकंठ कंपनी के वाहन एक के बाद एक हादसे का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को डम्पर ऑपरेटर ने लापरवाही पूर्वक परिचालन करते हुए गड्ढे में वाहन घुसा दी। जिससे वाहन के एक तरफ का पहिया गड्ढे में फंस गया। किसी तरह ऑपरेटर बाहर निकला। घटना के बाद मौके पर कर्मियों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *