एक्टिवा चोर चढ़ा बालको पुलिस के हत्थे


कोरबाबालको थानांतर्गत लालघाट शराब दुकान के पास से एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक्टिवा को जब्त करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
बालको थाना अन्तर्गत नया रिस्दा भदरापारा निवासी हीरादास महंत 32 वर्ष 6 अप्रैल की रात्रि लगभग 9.30 बजे लालघाट देशी शराब भट्टी के पास अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 12 बीएच 4315 को खड़ी कर शराब लेने गया था। वापस आने पर वाहन गायब मिला। उसे अज्ञात चोर ने चुरा लिया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए चोर की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान पुलिस ने नेहरू नगर निवासी दिनेश यादव को स्कूटी के साथ पकड़ा है। जिसके खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *