चोरी के मामले में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर


कोरबाजिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना दर्री पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (उम्र 46 वर्ष) निवासी साडा कॉलोनी द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। वह भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत है। सीएसईबी प्लांट दर्री में कंपनी का कार्य संचालित है। प्लांट परिसर में रखे कंपनी के सामान में से लगभग 200 मीटर पावर केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दर्री में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में विशाल राव उर्फ लाली पिता अर्जुन राव उम्र 22 वर्ष निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू, पिता लवकुश उम्र 21 वर्ष, यश कुमार श्रीवास पिता भूपेंद्र श्रीवास उम्र 20 वर्ष शामिल है।गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *