अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु अशोक मोदी सहित 13 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर रवाना

कोरबा, छत्तीसगढ़अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर स्थित ’’ सिमचा रिजॉर्ट्स ’’ में आयोजित है। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से संगठन के पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी एवं प्रदेश के 13 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जयदेव सिंगल, डॉ अशोक अग्रवाल, श्रीमती अनीता मोहनलाल अग्रवाल, मातादीन लाल अग्रवाल एवं श्रीमती गोदावरी देवी अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, इसके महेंद्र सेक्सरिया, आशीष सेक्सरिया, विमल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अतुल गर्ग एवं वीरेन्द्र अग्रवाल आज इस बैठक हेतु इंदौर रवाना हो गये है।
राष्ट्रीय कार्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श किया जाएगा, जिनमें अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान, अग्र पंचायत गठन एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।
यह बैठक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल (कुकी) इंदौर के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल जी के सानिध्य में संपन्न होगी। राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भरूका जी के संयोजन में आयोजित इस कार्यकारिणी बैठक में देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहभागी होंगे।


संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी जी ने कहा कि यह बैठक संगठन की भावी दिशा तय करने वाली ऐतिहासिक बैठक सिद्ध होगी तथा इस बैठक में समाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही अशोक मोदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम सराहनीय रहे हैं तथा सामाजिक सेवा, धार्मिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जो ठोस निर्णय लिए जाएंगे, उसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *