
कोरबा। शहर के सीतामढ़ी अंतर्गत कुम्हार मोहल्ला में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की विराजमान बाद छठे दिन माता रानी का जागरण हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। जागरण के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन में मोहल्लेवासियों सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी के भक्ति गीतों एवं भजनों का आनंद उठाया। जागरण के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।
मां दुर्गा की आराधना और सामूहिक सहभागिता से कुम्हार मोहल्ला का वातावरण भक्तिमय हो गया।
