
कोरबा– ज्वलनशील पदार्थ का लापरवाही पूर्वक परिवहन करने वाले चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। कुसमुंडा और दीपका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में व्यापक पैमाने पर डीजल जप्त किया गया है। थाना कुसमुंडा एवं चौकी सर्वमंगला की कार्रवाई में कुल 5150 लीटर व थाना दीपका की कार्रवाई में 650 लीटर जप्त किया गया है।
थाना कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) के अवैध परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों की उपस्थिति में कुल 8 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया। थाना कुसमुण्डा में 4 प्रकरण पर कार्रवाई की गई है।आरोपी तिरेंद्र ठाकरे निवासी बेलटिकरी दीपका से 3605 लीटर, नवलेश सिंह रंजना से 545 लीटर, केशव कश्यप, बुंदेली से 500 लीटर और अमन कुमार जोरहाडबरी से 500 लीटर डीजल जप्त किया गया है। इसी तरह थाना दीपका की कार्रवाई में भी 4 प्रकरण दर्ज हुए हैं। आरोपी झूलेलाल दुलार साय यादव सूची हरदी से बोलेरो पिकअप सीजी 10 बीजे 1665, 200 लीटर, सुनील कुमार यादव रेकी से बोलेरो पिकअप सीजी 12 एएस 2365, 200 लीटर डीजल, दिलहरण मरावी चौड़हा से बोलेरो पिकअप सीजी 11 ए जेड 6201, 250 लीटर डीजल और सुनील कुमार सिंह ज्योति नगर दीपका से टाटा वाहन सीजी 12 एपी 1020 में लोड 300 लीटर डीजल जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार एवं सुरक्षित तरीके से ही करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
