बालको पावर प्लांट के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सफल आंदोलन, स्थानीय जनता का मिला व्यापक समर्थन

कोरबा – बालको पावर प्लांट द्वारा केशला नदी (डेंगुरनाला) में कथित रूप से केमिकल युक्त दूषित पानी छोड़े जाने, स्थानीय जनता के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के विरोध में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा के नेतृत्व में चक्का जाम एवं जनआंदोलन किया गया, जो सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

यह आंदोलन जिला सह सचिव बसंत दास महंत के अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी,जिला संयोजक अतुल दास महंत सहित जिला के समस्त पदाधिकारी एवं खड़ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। आंदोलन में क्षेत्र की स्थानीय जनता, युवा साथियों, माताओं-बहनों एवं ग्रामीणों का भारी समर्थन देखने को मिला।

आंदोलन के दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि बालको पावर प्लांट एवं संबंधित प्रबंधन द्वारा प्रदूषित पानी छोड़े जाने से स्थानीय लोग दूषित पानी उपयोग करने को मजबूर हैं, मवेशियों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है तथा पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही स्थानीय रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रशासन के समक्ष अपनी जायज मांगों को रखते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पर्यावरण जांच, स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की।

आंदोलन के पश्चात प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि आगामी 7 दिवस के भीतर प्रशासन, बालको प्रबंधन एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी।

संगठन ने कहा कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *