
कोरबा– नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस महकमा द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में चैतमा चौकी पुलिस ने एक महिला को घर पर गांजा रखकर बिक्री करते पकड़ा है। जिसके पास से एक किलो से अधिक गांजा व नगदी जब्त किया गया है। चैतमा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बांसटाल क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। दबिश कार्रवाई के दौरान महिला महताब बी को अवैध रूप से अपने घर पर गांजा रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 136 ग्राम गांजा व 9 सौ रूपए नगद जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जेल दाखिल किय गया है।
