दीपका चौक से लेकर कटघोरा रोड तक लग रहा जाम, व्यापार, आवागमन और आपात सेवाएं हो रही प्रभावित

कोरबादीपका चौक से लेकर कटघोरा रोड तक अतिक्रमण की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। सडक़ के दोनों किनारों पर व्यापारियों द्वारा दुकान लगाने के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
त्योहारी सीजन के दौरान प्रशासन ने कार्रवाई न करने का कारण त्योहारों को बताया था, लेकिन त्योहार समाप्त होने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका दीपका को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि इस मार्ग पर जाम के कारण एक बड़े अधिकारी की गाड़ी का एक्सीडेंट भी हो चुका है, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं दिख रही है। रोजाना इस सडक़ से गुजरने वाले लोग जाम में फंसे रहते हैं, जिससे व्यापार, आवागमन और आपात सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *