संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत


कोरबाजिले को एक तरफ नई संजीवनी एक्सप्रेस की सौगात मिली है, दूसरी ओर पूर्व कार्यरत संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल किया गया है। जिसे लेकर कर्मियों में आक्रोश है। जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि वर्तमान कार्यरत 108 संजीवनी कर्मचारी विगत 15 वर्ष से जिले में यथा स्थिति व स्थान पर ड्यूटी कर रहे हैं। नया टेंडर जीवी के ईएमआरई जिन हेल्थ सर्विसेस जीन हेल्थ सर्विसेस के द्वारा ड्यूटी की स्थिति जारी की गई है। जिसमें कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है। कर्मियों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान यह कहा गया था कि कर्मचारी वर्तमान में जिस जिला में ड्यूटीरत है, उसे उसी जिला व लोकेशन में ड्यूटी प्रदान की जाएगी। डेढ़ दशक से काम कर रहे कर्मचारी अपनी फैमली लेकर ड्यूटी स्थल पर रह रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर दैनिक दिनचर्या सेटल हो गई है। कर्मियों का कहना है कि कंपनी द्वारा गुमराह कर ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने कर्मियों को यथा स्थान पर सेवा जारी रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *