कांक्रीट के बजाए ईंट से नाली निर्माण, भ्रष्टाचार का आरोप, मामले में जांच व कार्रवाई की मांग, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी


कोरबाशहर के बुधवारी बाजार के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। पहले वीआईपी रोड और घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे एल आकार में दीवार का निर्माण कराया गया। वहीं अब दीवार के बाहर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।
ठेकेदार द्वारा कांक्रीट के बजाए ईंट से नाली बनाया जा रहा है। बुधवार को उक्त निर्माण स्थल पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू व कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर के – संयुक्त नेतृत्व में पार्षद रवि चंदेल, बद्री किरण, नारायण कुर्रे सहित अन्य पार्षद पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
इस दौरान पार्षदों ने कहा कि नाली निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कंक्रीट के स्थान पर ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है और गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। पार्षदों ने मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की। मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
।।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *